एटा। गांव मधुपुरा स्थित फौजी गेस्ट हाउस में काम करने वाले युवक ने मंगलवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव लखुरानी का रहने वाला था। वह करीब डेढ़ महीने से गेस्ट हाउस में किराये पर रहने वाले कर्मचारियों के लिए खाना बनाने का काम करता था और परिसर में ही रहता था।
गांव लखुरानी थाना शमसाबाद जिला आगरा निवासी सुबेक जादौन (20) मंगलवार रात वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अन्य कर्मचारियों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिन पहले युवक ने घरवालों से बातचीत के दौरान मोबाइल तोड़ दिया था।
इसके बाद वह किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से बात करता था। खुदकुशी करने से करीब डेढ़ घंटे पहले उसने अपने भाई से मोबाइल पर बातचीत की थी। घटना की जानकारी मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता लग सका है। इसके साथ ही जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।