मिरहची। कांवड़ियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। आगरा-बरेली हाईवे से गुजरी बिजली की लाइन की शुक्रवार को गार्डिंग कराई गई।
हाईवे पर स्थित मिरहची कस्बे से होकर अधिकांश कांवड़ियों का गुजरना होता है। इसलिए मिरहची कस्बे पर प्रशासन और पुलिस का विशेष फोकस है। बिजली के खंभों को पॉलिथीन से कवर कराया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने हाईवे किनारे दुकानदारों काे किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। साथ ही ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को कांवड़ियों के गुजरने के समय सड़क पर न आने को कहा।
विद्युत निगम के जेई ऋषिराम ने बताया कि बिजली के खंभों को पॉलीथिन से कवर कराने के साथ ही तारों की गार्डिंग कराई गई है जिससे बारिश के मौसम में करंट और न तेज हवा चलने पर तार टूटने से कोई हादसा न हो। संवाद