वहीं जीटी रोड स्थित दवाओं के थोक बाजार में ग्राहकों से बात की गई तो उन्होंने भी यही बताया कि दवाएं पुराने दामों पर ही दी गई हैं। हाथी गेट स्थित थोक व्यापारियों से परचून के सामान पर भी बात की गई। यहां पर भी व्यापारियों ने यही जवाब दिया कि जब तक नया माल नहीं आता, नए दाम नहीं बता सकते हैं।
इलेक्टॉनिक्स सामान का पुराना स्टॉक जब तक नहीं बिक रहा है तब तक पुराने दामों पर ही सामान बेचा जाएगा। नया सामान आने के बाद ही नए रेट निर्धारित हो सकेंगे।
-कल्लू वार्ष्णेय,इलेक्टॉनिक्स व्यापारी
घर की रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी पुराने रेट पर मिल रही हैं। मुझे बताया कि सोमवार से घी, मक्खन, पनीर आदि सस्ता मिलेगा लेकिन बाजार में तो पुराने रेट पर ही सामान मिल रहा है।
-रवींद्र सिंह, ग्राहक अंबारी
टीमों को भेजा गया था। किसी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हर हाल में नई दरों के अनुसार ही सामान की खरीद-फरोख्त की जानी है। कहीं इसका पालन नहीं हो रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश कुमार राव, उपायुक्त जीएसटी
ये भी पढ़ें-
UP: आगरा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़...जंगल के बीच में बन रहे थे हथियार, तीन आरोपी गिरफ्तार