फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा प्रधानाचार्य का पौत्र, फेसबुक पर करता है अश्लील मैसेज

Sun, 13 Aug 2023 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में प्रधानाचार्य के पौत्र पर छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि वह फेसबुक पर अश्लील मैसेज करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य का पौत्र ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने फोटो वीडियो भी बना लिया। अब छात्रा द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर वह फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। यही नहीं उसने छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज करता है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला मारहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि कस्बा के ब्रह्मनपुरी में रहने वाले राहुल उर्फ आदित्य ने उनकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। बेटी व अन्य लोगों को अश्लील मैसेज करता है। कहता है कि पुत्री के आपत्तिजनक फोटो उसके पास हैं। मुझसे संबंध नहीं बनाए तो ये फोटो वायरल कर दूंगा। 

यह भी पढ़ेंः- होटल में इस हाल में मिले युवक-युवतियां: हाथ जोड़े कोई पड़ा पैरों से, लड़कियों को शर्त पर जाने दिया; फंसे लड़के
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्री ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान राहुल ने उसे डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके फोटो, वीडियो भी बना लिए। धमकी दी कि किसी से शिकायत करने पर इन्हें वायरल कर देगा। इसलिए वह किसी को यह घटना नहीं बता सकी। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें