फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार की चपेट में आकर दादी-नाती की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में छछैना पुल के पास बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में दादी और नाती की दर्दनाक मौत हो गई।
कार व बाइक की आमने- सामने से हुई टक्कर में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सेंथरी चौकी पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लेकर घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतकों की पहचान कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्यामपुर निवासी 27 वर्षीय कृष्ण कुमार वर्मा व उनकी 60 वर्षीय दादी सावित्री देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव के अर्जुन सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार मेडिकल संचालक व दवाइयों के थोक व्यापारी थे।
बुधवार को वह अपनी दादी को कुरावली में आयोजित शादी के बाद घर लेकर आ रहे थे। घर में अखंड रामायण का आयोजन होना था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही परिजन बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कृष्ण कुमार की शादी वर्ष 2021 में हुई थी व उनकी दो साल की एक बेटी है। एक साथ दो मौतों ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन

घर का माहौल मातम में बदल गया वहीं पूरे गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है। थाना प्रभारी निश्चल सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार और बाइक जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें