फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर गाड़ी की चपेट में आकर दादी-नाती की मौत

Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मई के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें सड़क किनारे खड़ी आशा कार्यकर्ता और उनका मासूम नाती लोडर की चपेट में आ गए। दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मिरहची थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी रेशम देवी (45) आशा कार्यकर्ता हैं। सोमवार को वह पति छोटेलाल व नाती गुलशन (4) के साथ अपने मायके मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर जा रही थीं। मायके में भाई के पुत्र का नामकरण संस्कार था। जाते समय रास्ते में गांव नगला मई के पास नाती को लघु शंका कराने लिए रुकीं। गुलशन को लेकर सड़क किनारे खड़ी हुई थीं, तभी एक मैक्स पिकअप इनसे टकरा गई। टक्कर लगने से रेशम देवी और गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग जब तक उन्हें उठाकर अस्पताल भेजते, दोनों की सांस थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर मैं स्वयं घटना स्थल पर पहुंचा। महिला व बालक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें