फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 ग्राम पंचायतों ने पांच दिन में निकाल ली लाखों की धनराशि, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 25 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वहीं कार्यकाल के समाप्त होने से पांच दिन पहले ही जिले की 31 ग्राम पंचायतों के प्रधानाें ने पीएफएमएस के माध्यम से लाखों रुपये निकाल लिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को तीन दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले की 31 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिसमें ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने से पांच दिन पहले ही ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से लाखों रुपये पीएफएमएस(ई-ग्राम स्वराज पोर्टल) के माध्यम से बैंक खाते से निकाले गए हैं। कार्यकाल समाप्त होने से पांच दिन पहले इतनी बड़ी धनराशि निकाल ली गई। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने जांच अधिकारी को तीन दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट जिला पंचायती राज अधिकारी को सौंपने के आदेश दिए हैं।
इन ग्राम पंचायतों से निकाले रुपये
जिरसमी, बरई, मलावन, दतीनगरा, अंगरैया जमुनाई, सराय अगहत, रारपट्टी, रजपुरा, मजराजात, मानिकपुर, छठी रफीपुर, नगला जगरूप, ऊंचागांव, रफतनगर सैंथरा, धुमरी, समसपुर, पवांस, टिकैथर, शिवसिंहपुर ऊर्फ नगला निजाम, सौंगरा, शाहनगर टिमरूआ, खिरिया बनार, कंसुरी, पिवारी, बलिदाद पुर, नदराला, नगवाई, महाराजपुर, बंथल कुतुबपुर, गहेतू, धौलेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें