फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्राम पंचायत की जमीन का एक लाख रुपये में कर दिया बैनामा

Fri, 21 Jul 2023 09:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की जमीन का ही बैनामा कर डाला। एक लाख रुपये में एक एक महिला को बेच दिया गया। इस पर थाना मलावन में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप यह भी है कि रकम मांगने पर घर में घुसकर उसकी पिटाई भी की गई है।
विज्ञापन

गांव दौलपुरा निवासी शकुंतला देवी ने गांव के ही रामनरेश, इसके पुत्र नीरज, राजेंद्र उर्फ पप्पू, लालजीत और राजेश उर्फ सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रामनरेश से करीब दो वर्ष पहले 3 डेसीमल जमीन एक लाख रुपये में खरीदी थी। इस जमीन की जानकारी की तो पता चला कि ग्राम पंचायत की जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा कर दिया गया है। इस जमीन पर जल निगम टंकी बनाने लगा, तब रामनरेश से रकम वापस करन के लिए कहा। तो उसने गाटा 711 में दो दिन बाद दूसरी जमीन का बैनामा करने का आश्वासन दिया।
तय समय निकलने पर मैंने फिर कहा। तो सभी लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और पिटाई की। घर पर ईंट-पत्थर फेंके और अवैध हथियारों से फायरिंग की। धमकी दी कि अब नहीं रकम लौटाएंगे और न ही दूसरी जमीन का बैनामा कराएंगे। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें