फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जूस के रुपये मांगने पर चाकू से किया लहूलुहान

Fri, 21 Jul 2023 09:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जूस पीने के बाद रुपये मांगे जाने पर दबंगों ने व्यापारी को चाकू प्रहार से लहूलुहान कर दिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मेहता पार्क रोड पर बबलू कश्यप गन्ने की जूस की दुकान लगाता है। शुक्रवार को यहां पांच लोग आए और जूस पीया। आरोप है कि इसके बाद जब बबलू ने रुपये मांगे तो युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से प्रहार कर दिए। जो उसके चेहरे, सिर पर लगे हैं। लहूलुहान होकर बबलू वहीं गिर पड़ा और युवक वहां से भाग गए। वहां खड़े लोग घटना को देख सहम गए। बाद में परिजन ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल के चाचा प्रदीप कुमार ने बताया कि जूस के रुपये मांगे जाने पर ही यह वारदात की गई है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें