एटा। विकासखंड सकीट की ग्राम पंचायत हरिकिशनपुर में 17 अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ दे दिया गया। इसमें ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इससे पूर्व सचिव व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
ग्राम पंचायत हरिकिशनपुर में 48 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिया गया था। जिनमें 17 अपात्र पाए गए। इन अपात्रों को पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की धनराशि भी दे दी गई।
मामला सामने आने के बाद बीडीओ शैली गोविल ने ग्राम प्रधान शीला देवी व ग्राम पंचायत सचिव अतुल कुमार के खिलाफ 25 फरवरी को सकीट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। अब सचिव को निलंबित कर दिया गया है।