मलावन गोशाला में खुले में घूमती गाय-
- फोटो : ETAH
एटा। गोवंश की सुरक्षा के लिए बनाई गई मलावन स्थित अस्थाई गोशाला में गर्भवती गाय समेत तीन भूखी प्यासी गायों ने ठंड में दम तोड़ दिया। कई दिन तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर गायों के शव को आवारा कुत्ते नोंच ले गए। प्रमाण के रूप में गोशाला में मृत गाय की हड्डियों का ढांचा शेष है।
मुख्यमंत्री योगी के आदेश एवं करोड़ों के खर्च के बाद भी जिले में गोवंशों को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। चारा पानी की अव्यवस्था के बाद कड़ाके की ठंड भी जानलेवा बन रही है। मलावन स्थित अस्थाई गोशाला में बाउंड्रीवाल के स्थान पर चारों ओर खाई खोदकर बाड़ा बनाया गया है। इससे गायों का बाहर निकलना भले ही रुक गया लेकिन आवारा पशु बेरोकटोक आते हैं। शनिवार को गोशाला परिसर में उठी रही दुर्गंध पर आसपास के ग्रामीणों ने बीडीओ को सूचना दी।
सूचना पर बीडीओ सकीट अनुज मिश्रा को भी मौके पर मौजूद चिकित्सक एके श्रीवास्तव, पंचायत सचिव अवनेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। यहां दो गायों के शव मिले। वहीं एक का अस्थिपंजर पड़ा मिला। दुर्गंध से प्रतीत हो रहा था कि शव कई दिन पुराने हैं। वहीं तीन गाय मरणासन्न हालत में थी। एक की आंखों से खून बह रहा था। हालांकि बीडीओ अनुज मिश्रा ने कहा कि गायें रात में मरी हैं। वहीं पंचायत सचिव अवनेंद्र शर्मा गायों की देखभाल करने से ज्यादा मृतक गायों के शवों को ठिकाने लगाने में व्यस्त नजर आए। दिखे।