फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: देवर से करा दी बहन की शादी, मायके वालों के ताने पर खा ली मेहंदी

Sat, 28 Sep 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन के गांव गढि़या में एक महिला ने बालों में लगाने वाली मेहंदी खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार चल रहा है। पति ने बताया कि पत्नी ने अपनी बहन की शादी मेरे भाई से करा दी। इसको लेकर कोई बात उसके मायके वालों ने कह दी। जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

गांव गढि़या निवासी दीपसिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे पत्नी अंजली ने घर पर रखी बालों में लगाई जाने वाली मेंहदी का सेवन कर लिया। पिता की दो दिन पहले मृत्यु हुई है। मैं रात को घर के बाहर गांव के अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। घर के अंदर पत्नी का अपने मायके वालों से फोन पर विवाद हो गया।
हालत में सुधार होने पर अंजली ने बताया कि अपनी बहन की शादी देवर के साथ कराई थी। इस बात को लेकर मायके वाले आए दिन ताना देते हैं। कहते हैं कि हमारी बेटी का जीवन खराब कर दिया। कहीं और शादी करते तो अच्छा रहता। इसी बात को सुनकर गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें