फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूप निकलने से मक्का की फसल सुखाने का मिला मौका

Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों में बारिश की वजह से मक्का की फसल, मूंग एवं सब्जियों की खेती पूरी तरीके से बर्बाद हो गई। जहां मक्का की खेती से मिली उपज हर एक घर में बारिश की वजह से बर्बादी की तरफ थी। 2 दिन से सूरज के निकलने से मक्का को सुखाने का मौका मिला तो किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन



बारिश में भीगी मक्का को सुखाने का माध्यम क्षेत्र की हर एक पक्की सड़क बनी हुई है। दूर-दूर तक निकल जाने पर देखने को मिलेगा कि किसान अपनी मक्का को रोड की एक साइड में काफी लंबी दूरी तक सुखा रहे हैं। किसान बंदरों और जानवरों से बचाने के लिए धूप निकलने के बाद रखवाली भी करते हैं। ताकि मक्का की उपज का सही भाव मिल सके। बारिश की वजह से कई दिनों से घरों और खेतों में मक्का पड़ी होने की वजह से किसान पूरी तरीके से बर्बाद होता चला जा रहा है। क्षेत्र के 50 गांव में देखा जा रहा है कि हर घर की छत पर मक्का सुखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें