फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा : 18 सेक्टरों में बांटा गया एटा

Thu, 27 Mar 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार को रमजान माह का अंतिम जुमा है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 18 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर की जिम्मेदारी एसएचओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अलविदा जुमे की नमाज को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं शासन से प्राप्त हुए निर्देश और आदेश शांति समिति की बैठक कराकर हर थाना क्षेत्र में बताए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 18 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा सभी क्षेत्राधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पूरी व्यवस्था की निगरानी करते हुए निरीक्षण करेंगे। किसी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति ने कानून तोड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना रिजोर पर हुई शांति समिति की बैठक
एटा। थाना रिजोर पर बृहस्पतिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने कहा कि सभी त्योहार प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं। क्षेत्राधिकारी सकीट कृतिका सिंह ने कहा कि सभी लोगों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांति के साथ त्योहार मनाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन

मस्जिदों में की गईं तैयारियां
एटा। अलविदा जुमे की मस्जिदों में भी तैयारियां कर ली गई हैं। नमाजियों की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे बस स्टैंड के पास ईदगाह पर हाफिज अजहर नमाज पढ़ाएंगे। उन्होंने कहा नमाज पढ़कर रोजेदार अपने-अपने घरों को जाएं और जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के हाफिज खलीलुल्लाह ने बताया कि अलविदा जुमे की नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें