फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी: कई पहलुओं पर घूम रही पुलिस जांच की सुई

Wed, 03 May 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दलेलपुर गोशाला में गोकशी की घटना पूरे प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इसमें कई अधिकारियों को लगा दिया गया है। कई पहलुओं पर पुलिस की जांच घूम रही है। जिसमें चुनाव को जोड़कर भी विचार किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए प्रशासन और पुलिस की अलग-अलग जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को घटना के बाद मौके पर दलेलपुर सहित आसपास के अन्य गांव के लोगों की भीड़ पहुंच गई थी। घटना को लेकर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे थे। इनमें से कुछ का कहना था कि गोकशों का कोई बाहरी गिरोह आया है। जो इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा है। वहीं कुछ का दबी जुबान यह भी कहना था कि शहर में चुनाव चल रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक षड़यंत्र भी हो सकता है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को काफी गहराई से जांच करानी चाहिए। ताकि लोग माहौल बिगाड़ने में कामयाब न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें