मिरहची। महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन रविवार को कस्बे के हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में बिहार निवासी किशोरियों ने शिवजी की पूजा की। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम दोपहर तक चला। इसके साथ ही उन्होंने होली भी खेली।
कस्बा मिरहची एवं आसपास ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले बिहार के मजदूरों की बेटियां रविवार सुबह से ही कासगंज रोड पर स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगीं। पूजा के बाद आपस में सभी किशोरियों ने जमकर गुलाल की होली खेली।
मान्यता है कि किशोरियां भगवान शंकर की पूजा इसलिए करती हैं ताकि उनके विवाह का संयोग जल्दी बने और उनको मनचाहा वर मिले।