एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव बावसा के पास एक अनुबंधित रोडवेज बस को रुकवाकर शीशे तोड़ने और बस के चालक-परिचालक को पीटने का आरोप लगाया गया है। तहरीर देकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बस चालक वेदप्रकाश निवासी ओनघाट ने बताया कि घायल अवस्था में बस को लेकर थाने पर आया। उपद्रव बचाने वाले मैक्स पिकअप और बाइक सवार कांवड़ियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। परिचालक चंद्रप्रकाश निवासी कानपुर ने बताया कि एक मैक्स पिकअप में डीजे लगा था। करीब 10 बाइकों पर कांवडिये हुड़दंग मचाते जा रहे थे। बस को आगे नहीं निकलने दे रहे थे। किसी तरह से बस को कमसान नहर पुल पर आगे निकाला।
इसके बाद सभी ने पीछा किया और गांव बावसा के पास रोक लिया। सामने व साइडों के शीशे हॉकियों से तोड़ दिए। परिचालक साइड की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुस आए। मेरी और चालक की पिटाई की। चालक का सिर फट गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बस के शीशे तोड़कर चालक-परिचालक के साथ मारपीट की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।