फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रोज समय से पहले स्कूल जाती थी बेटी, फिर सामने आया ऐसा वीडियो; देखकर शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

Sun, 01 Oct 2023 12:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

परिवार के लोगों को जरा भी भनक नहीं थी कि बेटी स्कूल में समय से पहले क्यों जाती है। जब उन्होंने वायरल होते हुए वीडियो देखा तो उनके पसीने छूट गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 8वीं की छात्रा का पूरा परिवार इस तरह शर्मिंदा हो रहा कि किसी से नजरें नहीं मिला पा रहा है। दरअसल मामला थाना रिजोर क्षेत्र का है। 8वीं की छात्रा से निजी विद्यालय के शिक्षक ने समय से पहले स्कूल बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना ली। इसके वायरल होने पर छात्रा के साथ किए गए घिनौने कृत्य का राजफाश हुआ तब कार्रवाई कराई गई।

विज्ञापन

ये है मामला 
थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित निजी विद्यालय में कक्षा 8 की 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही शिक्षक शाहरुख ने स्कूल में दो बार दुष्कर्म किया था। पहली बार दुष्कर्म करने के दौरान वीडियो बनाई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरी बार 15 सितंबर को फिर स्कूल में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को धमका कर फिर से दरिंदगी करना चाहता था। लेकिन किशोरी जब नहीं मानी तो उसकी वीडियो वायरल कर दी।

ये भी पढ़ें - हे भगवान! किसी को न दे ऐसी औलाद: बेटों ने जीते-जी कर दिया अपनों का पिंडदान, इन बुजुर्गों की कहानी रुला देगी

परिवार को दिखा ये वीडियो
दुष्कर्म का यह वीडियो परिजन को 26 सितंबर को देखने को मिला। इसके बाद शिक्षक व उसके परिजन से बात की गई तो धमकियां दी गई। इसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्लॉट-घर खरीदने से पहले देख लें ये डॉक्यूमेंट, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना, फ्रॉड से भी बच सकेंगे
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि बच्ची को स्कूल समय से पहले बुलाकर दूसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य के कमरों में ही दोनों बार दुष्कर्म किया गया था।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें