फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, शिकायत करने पहुंची मां को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से दुष्कर्म किया गया। जब उसकी मां आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो उसे पीटा गया। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कस्बा के मोहल्ला कास्तवान निवासी सादान सहित चार लोगों को नामजद किया है। उसने दी गई तहरीर में लिखा है कि 9 मई को आरोपी युवकों ने घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जब मां शिकायत करने आरोपियों के घर गई तो उन लोगों ने मिलकर मां की पिटाई कर दी। मारहरा थानाध्यक्ष सत्यपाल ने बताया कि पहले आरोपी पक्ष द्वारा एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म और पिटाई करने की तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें