संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी को बदनीयती से पकड़ लिया। किशोरी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। किशोरी की बड़ी बहन ने गांव के ही छंगा सहित 4 लोगों के खिलाफ छेडछाड़, पिटाई व धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है।
जबकि थाना मलावन में एक युवक ने 21 वर्षीय बहन को ले जाने की रिपोर्ट अभिषेक कश्यप निवासी समदपुर कोतवाली देहात सहित दो के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना बागवाला में एक व्यक्ति ने गांव के ही आकाश उर्फ करू सहित चार के खिलाफ साजिश रचकर 50 हजार के जेवर व 15 हजार रुपये मंगाकर बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।