एटा। शीतलपुर गांव निवासी मीरा देवी ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अर्जी दी। उसने अपने पति अशोक कुमार के खिलाफ बेटे शिवम की हत्या करने की कोशिश करने की शिकायत की है। मीरा ने बताया कि पहले पति की मृत्यु होने पर उसने अशोक कुमार के साथ शादी की थी। पहले पति से हुए बेटे से अशोक नफरत करता है। इसलिए उसे जान से मारने की फिराक में है। 27 जून को रात 8 बजे अशोक अपने साथी प्रमोद आदि के साथ बेटे को मारने का प्रयास कर चुका है। जिसे चीख-पुकार होने पर लोगों ने बचाया। संवाद