राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को होने वाले भूतपूर्व छात्र समागम की तैयारियां चल रही हैं। आयोजन समिति व्यवस्थाओं में जुटी है। शुक्रवार को आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया गया।
स्थानीय राजकीय इंटर कालेज की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर 101 वीं वर्षगांठ बनाएगा। सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया है। देश विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले अधिकारी, कारोबारी, साहित्यकार, पर्यावरणविद, चिकित्सक, कवि आदि इसमें आएंगे। पूर्व छात्र और आयोजन अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम, संयोजक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि मुख्य अतिथि कवि एवं साहित्यकार पदमश्री डा. गोपाल दास नीरज होंगे। अन्य आमंत्रितों में दिल्ली के ले. गर्वनर के ओएसडी आईपीएस अजय चौधरी, नवनीत सिकेरा आईपीएस, मनोज चतुर्वेदी प्रबंधक निदेशक सर्वोदय आश्रम, अंशुमान यादव आईपीएस, राजेश कुमार टीडीएम, राजेश कुमार आईएएस, रमाकांत यादव उपनिदेशक सैफई मेडिकल कॉलेज, संजय यादव पीईएस क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद आदि प्रमुख हैं।