फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी बनाने की फैक्टरी पर छापा, मिलावटी घी बरामद

विज्ञापन
विरामपुर में छापा मारतीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर में स्वाट टीम सहित कोतवाली देहात व खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने घी बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने 18 टिन मिलावटी घी बरामद किया है। वहीं भारी मात्रा में मिलावट की सामग्री भी जब्त की गई है। जब्त किए गए सामान की कीमत 3.68 लाख रुपये है। घी व अन्य सामान के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

गांव विरामपुर में मिलावटी घी बनाने की जानकारी मिली। जिस पर संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान 18 टिन घी बरामद हुआ। वहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए रखा 650 लीटर रिफाइंड ऑयल और 60 बोरी ग्लूकोज पाउडर मिला। तीनों सामग्री अलग-अलग स्थानों से बरामद हुईं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि सामान को जब्त कर सीज कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया है। इसकी कीमत करीब 3.68 लाख रुपये है। तीनों सामान के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य कारोबारी जितेंद्र कुमार को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग मामले में अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है। वहीं पुलिस खाद्य कारोबारी को पूछताछ के लिए थाने लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें