फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी पैकिंग पर जीएसटी, खुले खाद्य पदार्थों के भी बढ़ा दिए दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खाद्य पदार्थों की छोटी पैकिंग पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू की गई है। जबकि बड़ी पैकिंग और खुले खाद्य पदार्थ जीएसटी से बाहर रखे गए हैं। वहीं व्यापारियों ने जीएसटी का हवाला देकर मनमाने ढंग से खुले खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। खाद्य पदार्थों की छोटी पैकिंग पर जीएसटी बढ़ने का फायदा व्यापारी उठा रहे हैं। 18 जुलाई से पैकिंग वाली वस्तु महंगी करने के साथ ही इन्होंने खुले सामान के भी दाम उसी अनुपात में बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ जागरूक ग्राहकों का विरोध होने के बाद भी व्यापारी बढ़े हुए दाम पर ही सामान बेच रहे हैं। पैक पनीर 280 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो होने के बाद खुला पनीर भी 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा आटा, दाल, मसाले आदि पर भी दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें