फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने किया मेधावियों का सम्मान

Thu, 18 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 अखिल विश्व गायत्री परिवार एटा की जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को निधौली रोड स्थित भामाशाह गेस्ट हाउस में हुआ। कार्यक्रम में संस्कृत ज्ञान परीक्षा के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और घड़ी देकर शांतिकुंज हरिद्वार से आए मुख्य अतिथि कमल कुमार भारद्वाज ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कमल कुमार भारद्वाज ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के मिशन राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव को आगे ले जाने का आव्हान किया। युवाओं से श्रंखला में बढ़चढ़ कर भागेदारी करने की बात कही गई। कार्यक्रम में शिरकत करने आए विभिन्न स्कूल-कालेजों में आयोजित संस्कृत ज्ञान परीक्षा के मेधावी छात्र किशनवीर, प्रतापवीर चौहान, नरेंद्र कुमार, कुमारी पूजा राजपूत, आकाश बौद्ध, कुमारी राधा राजपूत, शिव कुमार, खुशी वार्ष्णेय, भावना सिंघल, वर्षा चौहान, ऋतुराज, अजय कुमार, हरेंद्र सिंह, हरिओम, सुमित कुमार, नीलेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सुरजीत, नरेंद्र, अंकुर को प्रशस्ति पत्र एवं हैंडवॉच देकर सम्मानित किया गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजकुमार पाठक, रामप्रकाश तिवारी, संतोष शर्मा, ओमलक्ष्मी, गायत्री शर्मा, निक्की कश्यप, अशर्फी लाल शर्मा, बिजेंद्र चौहान, राकेश कश्यप, मुनेंद्र कश्यप, देवांश वर्धन, नेमवती कश्यप, राजबहादुर दीक्षित, रविदत्त उपाध्याय, रोज एकेडमी प्रधानाचार्य मुकुल भारद्वाज, हरवीर सिंह चौहान मुख्य रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें