फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garlic Rate Down: लहसुन हुआ इतना सस्ता, रोने लगे किसान...व्यापारी भी नहीं कर रहे भंडारण

Thu, 27 Nov 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

लहसुन के भाव में तेजी से गिरावट आई है। लहुसन इतना सस्ता हो गया है कि किसान परेशान हैं। वहीं  व्यापारी भी इसके भंडारण से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
लहसुन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लहसुन का भाव इस बार जबरदस्त तरीके से गिरा है। बुधवार को फुटकर में 50 रुपये प्रति किलो तक बिका। पिछले साल के मुकाबले इसमें सात गुना तक की गिरावट आई है। व्यापारी इसके भंडारण से बच रहे हैं और किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि बीते वर्ष लहसुन का भाव प्रति क्विंटल 28 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गया था। ऊंचे भावों को देखकर अधिकांश व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर भंडारण किया। जैसे ही बाजार में अचानक गिरावट आई व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कई व्यापारी तो लागत का आधा मूल्य भी नहीं निकाल पाए।

आढ़ती रजनेश कुमार ने बताया कि पिछली बार भाव 30 हजार तक गया तो सभी ने स्टॉक कर लिया लेकिन बाद में भाव गिरने से बड़ा घाटा झेलना पड़ा। इसी डर से इस बार जिले का कोई भी व्यापारी लहसुन भंडार नहीं कर रहा है। भंडारण न होने के कारण भाव और ज्यादा नीचे खिसक रहे हैं। वर्तमान में मंडी में लहसुन का भाव मात्र 4000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछली बार व्यापारियों का बड़े स्तर पर घाटा झेलना पड़ा जिसके चलते लहसुन भंडारित नहीं किया जा रहा। इसलिए भी इसकी कीमतों में गिरावट है। -
विज्ञापन


विनोद चंद्र गुप्ता का कहना है कि पिछली बार भंडारित करने के बाद भाव गिरने से घाटा झेलना पड़ा था। इस बार किसानाें से लहसुन खरीदकर बड़े व्यापारियों को सीधे तौर पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें