गन्ना विकास समिति न्यौली में गन्ना समिति कर्मचारियों को एक साल से वेतन न मिलने से रोष है। छठवें दिन भी समिति के कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
भाकियू अध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि गन्ना समिति किसानों के मिल को आपूर्ति किए गए गन्ने का लेखा जोखा रखती हैै। चीनी मिल प्रबंधक समिति को विकास कमीशन न देकर कमजोर कर उनका अस्तित्व मिटाना चाहते हैं। कर्मचारी नेता कुंवरपाल सिंह ने कहा कि कर्मियों का अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह चौहान, बालकिशन, रामगोपाल, हृदेश आनंद, मनोज कांत, इंद्रेश आदि मौजूद रहे।