एटा। अवागढ़ थाना पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का एक गिरोह है। जो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है।
थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव अहरमई निवासी शीले उर्फ शीलेंद्र, कोतवाली नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी जीतू यादव, शांतिनगर निवासी योगेश, मोहल्ला कटरा निवासी वरुण जैन सहित
अवागढ़ के मोहल्ला रायान निवासी गोविंदा पर गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। शीले उर्फ शीलेंद्र गैंग का लीडर है। उसने 13 मार्च 2022 को बसुंधरा स्थित देसी शराब ठेका के सेल्समैन को गोली मारकर 50 हजार रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया था।
इस गैंग के आपराधिक कृत्यों से जनता परेशान है। वहीं भय का माहौल है। इसके खिलाफ कोई भी व्यक्ति गवाही देने की हिम्मत नहीं करता है। डीएम के अनुमोदन पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।