फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट पर काम करने के बहाने पिता पुत्री को लाए किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

सार

मलावन में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में काम दिलाने के बहाने लाकर एक महिला से दुष्कर्म किया गया।अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।कासगंज निवासी महिला ने बताया कि 23 जून को वह अपने घर पर थी।घर में बड़ी होने के कारण वह पिता के साथ प्लांट पर काम करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। मलावन में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में काम दिलाने के बहाने लाकर एक महिला से दुष्कर्म किया गया। 23 जून को हुई वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित महिला ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कासगंज निवासी महिला ने बताया कि 23 जून को वह अपने घर पर थी। इस दौरान मलावन निवासी विजय सिंह व राजस्थान के भरतपुर के गढ़ी मोहल्ला नगर निवासी अमर प्रताप उसके घर पहुंचे। पिता से कहा कि वह मलावन प्लांट में ठेकेदारी करते हैं। वहां काम करने वालों की जरूरत है। इस पर वह पिता के साथ मलावन प्लांट पर चली आई।
रात के समय प्लांट पर कमरे में रखा और सुबह ड्यूटी पर लगाने की बात कही। आरोप है कि रात नौ बजे आरोपी आए। पिता को अत्यधिक शराब पिला दी, जिससे वह नशे में सो गए। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। बताया कि उसका ससुरालीजन से मुकदमा चल रहा है। इसके चलते व पिता के घर पर रहती है। घर में बड़ी होने के कारण वह पिता के साथ प्लांट पर काम करने आई थी। मलावन थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें