जथरथपुर थाना क्षेत्र में विगत 11 जुलाई की रात हाईस्कूल की छात्रा को कमरे में बंधक बना कर दो युवकों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद युवक पुलिस से शिकायत करने या शोर मचाने पर भाई की हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मंगलवार को छात्रा ने अपनी दादी के माध्यम से तहसील दिवस में तहरीर भेज कर डीएम-एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा का कहना है कि विगत 11 जुलाई की शाम वो घर में पढ़ई का काम कर रही थी कि गांव के दो युवक तमंचा लेकर घर में घुसे और जबरन घर के अंदर कमरे में खींच ले गए। आरोप है कि युवकों ने बारी-बारी रात तीन बजे तक दरिंदगी करने के बाद चले गए।
छात्रा की माने तो जाते वक्त युवक पुलिस से शिकायत करने पर राजनेताओं से संबंधों को हवाला देते हुए भाई की हत्या की धमकी भी दे गए। छात्रा का कहना है कि अगले दिन वो बीमारी का बहाना बना कर एसएसपी से मिलने एटा गई। जहां एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर भेज दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
छात्रा का कहना है कि युवकों ने गांव में अपने आदमी लगा कर उसका घर से निकलना दूभर कर दिया है। परेशान छात्रा ने मंगलवार को अपनी दादी के माध्यम से तहरीर तहसील दिवस में डीएम-एसएसपी को भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि किसी महिला ने शिकायत की थी।
रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने का कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।