फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 करोड़ का गंगा तट विकास का प्रस्ताव भेजा जाएगा

Wed, 23 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा मंत्रालय को तीर्थनगरी के हरिपदी और लहरा घाट के सुंदरीकरण और विकास के 118 करोड़ के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। बुधवार को एडीएम बाल मयंक मिश्र की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में तीर्थनगरी के पालिका अध्यक्ष, सभासदों गणमान्य तीर्थपुरोहित और सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई।
विज्ञापन


लहरा घाट से तीन किमी दूर चली भागीरथी गंगा की धारा को पुन: लहरा में लाने के लिए रास्ते में से बालू के टीले हटवाने, लहरा घाट पर स्थायी घाट, प्लेटफार्म का नवनिर्माण, सोरों से लहरा के चार किमी के मार्ग पर मैक्स फाल्ट सड़क का चौड़ीकरण निर्माण, तीर्थ से लुप्त हुई बूढ़ी गंगा की धारा के पुन: उदय के लिए कुंड और घाट का निर्माण, लहरा मार्ग स्थित सोमतीर्थ, सागरताल, मोतियाथल, चंद्रकूप का घाट निर्माण, लहरा मार्ग पर स्थित पृथ्वीराज चौहान, मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध स्थल का निर्माण, लहरा मार्ग स्थित नवदुर्गा और अंजनी माता मंदिर के जीर्णोद्धार, पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग की सड़क का मैक्स बूढ़ी गंगा स्थित करुआदेव तीर्थ में स्नान कुंड निर्माण और सुंदरीकरण, सोरों लहरा के बीच में बाग निर्माण के 118 करोड़ के प्रस्तावों पर सहमति बनी।

सोरों मेला ग्राउंड में बने नए बिजली उपकेंद्र को नवनिर्मित कलक्ट्रेट में बने नए फीडर से जोड़ने, बूढ़ी गंगा की खोदाई सफाई का कार्य सोरों क्षेत्र में कराने की भी एडीएम से मांग की गई। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के गंगा मंत्रालय द्वारा तीर्थनगरी सोरों को गंगा मैप में शामिल कर लिया गया है। बैठक में पालिकाअध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू यादव, सुरेशचंद्र त्रिवेदी, ओमशिव मिश्र, महारानी गुप्ता, अवधेश दीक्षित, भूपेश शर्मा, उमेश पाठक, यशोधर रावत, रविकांत गुप्ता, मुनीष चौधरी, राजू कोठेवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें