फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया है। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से बृहस्पतिवार को तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि गत मंगलवार को उन्हें वायरल वीडियो का पता चला था। पूछताछ के दौरान किशोरी ने उन्हें बताया कि अंकित निवासी दुबई थाना हसायन जिला हाथरस सहित तीन लोगों ने पांच अप्रैल 2020 को सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर कुछ दिनों पूर्व ही उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें