फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग गुलाल उड़ा गणेश प्रतिमा की विसर्जित

Tue, 22 Sep 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर में चल रहे गणेश महोत्सव में विधायक रणजीत सुमन ने पत्नी संग पूजा की। मारहरा में गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


जलेसर में अग्रसेन सेवा सदन में गणेश पूजा के दौरान क्षेत्रीय विधायक रणजीत सुमन ने पत्नी सहित पूजा-अर्चना और आरती उतारी। विधायक की पत्नी प्रियंका सुमन ने विजयी महिलाओं बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर राजन गुप्ता, शिप्रांशु अग्रवाल, अंकित मिश्रा, विनोद यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



मारहरा के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी स्थित शिव चिंताहरण मंदिर पर गणेश पूजन के साथ भजन कीर्तन हुए। मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। एक सप्ताह से चल रहे गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणेश पूजन का विधि विधान के साथ समापन हुआ। भक्तों ने रंग गुलाल उड़ा विसर्जन यात्रा में भाग लिया। इस मौके नित्यानंद मिश्रा, योगेश मुदगल, राजेंद्र मिश्रा, विशेष यादव, अशोक सक्सैना, दीपेंद्र राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें