फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव की धूम, जगह-जगह मूर्तियां स्थापित

Thu, 17 Sep 2015 06:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तजन विघ्न विनाशक भगवान गणेश के आगे नतमस्तक रहे। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। घरों पर भी विघ्न विनाशक की प्रतिमाओं को लाया गया। इन प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन

प्रभुपार्क स्थित मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर पर भजन कीर्तन, सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। इस दौरान देवेंद्र झंवर, सुनहरी लाल गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, हृदेश गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, शशि कांत गर्ग, विनायक झंवर, एकांश झंवर, गौरव, सचिन रविदंर आदि मौजूद रहे।
बारहद्वारी स्थित हनुमान मंदिर, गली बौहरान स्थित शिव परिवार मंदिर सहित नगर के अन्य सभी प्रमुख मंदिरों में भी भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। भगवान गणेश के प्रिय व्यंजन मोदक का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।  भक्तों ने अपने घरों पर भी गणपति महाराज की प्रतिमाओं को लाकर स्थापित किया है। इन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सके। नगर के रेलवे रोड, सोरों गेट सहित कई स्थानों पर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें