आगरा रोड स्थित कैप कार्यालय पर गणेश की प्रतिमा बनाते कलाकार राधा और कृष्ण- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कोरोना के चलते गणेश चतुर्थी का त्योहार सादगी के साथ घरों में ही मनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। वहीं, इस बार बाजार में चीन निर्मित प्लास्टर ऑफ पेरिस की गणेश प्रतिमाएं नहीं दिख रही हैं। वहीं, बाजार में ग्राहक भी नहीं दिख रहे हैं।
गणेश की प्रतिमा बेचने वाले नाथूराम ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस बार फिरोजाबाद व आगरा से माल खरीद कर लाए थे, लेकिन कोरोना की वजह से एक भी ग्राहक गणेश की प्रतिमा खरीद कर नहीं ले जा रहे हैं। व्यापार ठप है। आगरा रोड स्थित मूर्तिकार राधा और किशन ने बताया कि इस साल पिछले साल के मुताबिक बहुत कम बिक्री हो रही है। इसके बावजूद भी गणेश की मूर्तियां बना रहे हैं।
मूर्तिकार किशन ने बताया कि एक मूर्ति बनाने में लगभग 150 रुपये की लागत लगती है, जिसे बाजार में 2 सौ रुपये तक बेच देते हैं। वहीं, विक्रेता रामू ने बताया कि गणेश की मूर्तियां इस साल कम ही दाम पर बेच रहे हैं। इस बार छोटी गणेश की प्रतिमा 50 से 2 सौ रुपये तक की हैं। मध्यम साइज की प्रतिमा 2 सौ 50 से 5 सौ रुपये और बड़े साइज की प्रतिमा 6 सौ से एक हजार रुपये तक की हैं।