फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष पूर्व उत्तराखंड से महिला को लाया था गंधर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तराखंड में मजदूरी करने के लिए पांच वर्ष पूर्व गंधर्व गया था। यहां मजदूरी करने के दौरान महिला के संपर्क में आया और अपने प्रेमजाल में फंसाकर महिला और उसके छोटे बेटे को लेकर एटा आ गया था। उसे शास्त्रीपुरम में एक ट्रक चालक ने 20 दिन पूर्व ही मकान दिलाया था। गंधर्व मंडी में पल्लेदारी करने लगा था।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला उत्तराखंड जिला ऊधमसिंह नगर के एक गांव की रहने वाली थी। यहां उसकी शादी ओमपाल नामक व्यक्ति से हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं। सबसे छोटा पुत्र प्रताप था, जिसकी हत्या कर दी गई है। गंधर्व सिंह ऊधमसिंह नगर में मजदूरी करने गया था तभी महिला के संपर्क में आया और उसने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पांच वर्ष पूर्व महिला को अपने साथ ले आया और यहां किराए के मकान में रखने लगा। गंधर्व सिंह का परिचित ट्रक चालक जोधपाल पुत्र चोखेलाल निवासी कुसाड़ी ने 20 दिन पूर्व वीरेंद्र सिंह सोलंकी के मकान में रहने की व्यवस्था करा दी। जोध सिंह मंडी में ही ट्रक चलाता हैं और यहां पर ही उसकी मुलाकात गंधर्व सिंह से हुई थी। एसएसपी का कहना है कि पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे तक ट्रक चालक जोध सिंह भी मकान पर देखा गया था। महिला के मूल निवास ऊधमसिंह नगर में रहने वाले परिजनों को वारदात की खबर कर दी गई है। वहां से महिला की बेटी व अन्य परिजन भी आ रहे हैं।
------------
गंधर्व के कई परिजनों को पुलिस ने उठाया
महिला और उसके पुत्र की हत्या करने की आशंका को लेकर गंधर्व सिंह की तलाश में पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा है। पुलिस ने गंधर्व सिंह के दो भाईयों और अन्य परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इनकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

छोटे से कमरे में गुजर बसर करता था परिवार
शास्त्रीपुरम स्थित जिस मकान में महिला परिवार के साथ रहती थी। वह कमरा बेहद छोटा था, उसमें टाट के बोरों और कम कपड़ों में बच्चों के साथ गुजर बसर करती थी। इसी कमरे में एक टेबिल रखी थी इस पर रसोई का सामान रख लिया था। यह कमरा भी टीनशेड का था और टीनशेड के बरामदे में तख्त पड़ा था, इस पर एक भगोने में दूध और छलनी में रात की रोटियां रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें