ग्राम किलोनी में पूर्व प्रधान द्वारा किए गए कब्जे को तहसील प्रशासन ने हटावा दिया। जबकि सुनरपुरा में कब्जा धारकों को एक सप्ताह में कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी गई है।
ग्राम किलोनी में तहसील प्रशासन ने रविवार को तालाब की भूमि से अवैध कब्जे को हटवा दिया। तहसीलदार एके सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों ने पुलिस की मदद से कार्रवाई की। पूर्व प्रधान श्रीनिवास ने गाटा संख्या 69 तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश कुमार, लेखपाल रामरतन सिंह, सोवेद्र बाबू, राकेश कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत हथौडावन के मजरा सुनरपुरा में ग्राम समाज के तालाब पर गांव के ही महावीर पुत्र झंडी सिंह, राजेश पुत्र रामवली, बबलू सिंह पुत्र राममूर्ति, रामनाथ पुत्र देव सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुराज ने कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान रेखा देवी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने नोटिस जारी किया। नोटिस न लेने पर एक सप्ताह में कब्जा हटाने की चेतावनी का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है।