फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव दौड़ी सपा की साइकिल

Sun, 01 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
योजनाओं का किया प्रचार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली उत्साह के साथ गांव-गांव में दौड़ी। परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने साइकिल पर सवार होकर गांव-गांव दस्तक देकर सपा की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। ग्रामीण इलाकों में सपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने साइकिल यात्रा का स्वागत किया। 
विज्ञापन

नगर के बारह पत्थर मैदान से सपा की साइकिल रैली शुरू हुई। परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सपा की साइकिल रैली पहुंची। कासगंज विधान सभा क्षेत्र से शुरू हुई साइकिल यात्रा भिटौना, मामों, गोरहा, नगला खंजी, प्रहलादपुर गंगागंढ़, फरीदनगर होती हुई होडिलपुर पर समाप्त हुई जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा में परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों को जिस तरह जनता सराह रही है, उससे यह निश्चित है कि प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनाएगी। सपा जिलाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा में कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं ग्रामीणों के समर्थन से यह स्पष्ट है कि लोग सपा की नीतियों से प्रसन्न है। विधानसभा अध्यक्ष डा. महराज सिंह बघेल, सहकारी समिति के अध्यक्ष मानपाल सिंह मिनी के नेतृत्व में भी साइकिल रैली ने विभिन्न ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान दौरान कृष्णगोपाल अग्रवाल, आर्येन्द्र यादव, अख्तर पठान, जितेंद्र वाष्णेय, प्रांजल यादव, अच्छन मियां, शादाब फरीदी, राजेश अग्रवाल, संजय शर्मा, अजयपाल सिंह बघेल, मनोज यादव, पुष्पेंद्र यादव, राकेश, रेश्मा देवी, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।

सपा सरकार ने किया क्षेत्र में विकास: जीनत
पटियाली/सिढ़पुरा/अमांपुर। पटियाली विधान सभा क्षेत्र में साइकिल रैली का शुभारंभ विधायक नजीबा खान जीनत ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि सपा ने क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य कराए हैं। पैक्सफेड डायरेक्टर नाशीखान फेरी ने कहा कि सपा ने जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गरीब, वृद्ध, युवाओं सभी के लिए कार्य किया है। साइकिल रैली ग्राम मोहद्दीनपुर, हमीरपुर, ढूंढरा, गंगसारा आदि ग्रामों की समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रमुख रूप से वाहिद अली,बब्बन भाई उर्फ निजाम अहमद, विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, मुफीद अहमद, आरिफ, दिलदार मियां, डा. ओमप्रकाश कश्यप मौजूद रहे। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव फकौता में साइकिल रैली को सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक वीरेंद्रसिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा की साइकिल रैली गांव फकौता, अभयपुरा, मझोला, सिकंद्राबाद से होकर गांव डोर्रा में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक सोलंकी, सपा कार्यकर्ता ईलू चौहान, संजय यादव, विपन सोलंकी, राजपाल वर्मा जिला पंचायत सदस्य, अली बहादुर खां, डा. केपी सिंह यादव, रामपाल सिंह, कमल सिंह सोलंकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें