फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर डाली गिट्टी लोगों को कर रही घायल

Sun, 11 Oct 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा/पिलुआ। कस्बा पिलुआ में जीटी रोड के उखड़ने से न केवल वाहन चालक परेशान हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानी हो रही है। मेन बाजार में नेशनल हाईवे विभाग द्वारा सड़क सही न कराकर गड्ढों में गिट्टी डलवाकर लोगों के लिए मुसीबत और खड़ी कर दी है। बड़े वाहनों के पहियों से यह गिट्टी उछलकर दुकान पर बैठे लोगों के लगती है इससे कई घायल भी हो गए हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा। व्यापारियों ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

कस्बा पिलुआ के व्यापारियों ने बताया कि मेन बाजार का जो रोड है उसमें जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन वाहनों के टायर पंचर होते और चक्का निकल जाने के कारण जाम लगता है। इसके अलावा विभाग द्वारा गिट्टी डाले जाने के चलते गिट्टी उछलकर लगने से कई लोग घायल भी हो गए हैं। वहीं स्कूल आने जाने वाले बच्चे भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। काफी शिकायतों के बाद भी अभी तक कस्बा का 500 मीटर रोड सही नहीं कराया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में रोष है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोले जैन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कस्बा के सही कराने की मांग की है। मांग करने वालों में ज्ञान प्रकाश शर्मा, नीरज राठौर, नंद किशोर, बृजकिशोर बघेल, सुभाष कश्यप, अजय शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि हैं।
विज्ञापन

 
वाहन खरीदने से पहले लिया जाता टैक्स
सरकार गाड़ियों की खरीद करने से पहले ही रोड टैक्स लेती हैं। लेकिन विभाग सड़कों की हालत पर ध्यान नहीं देता है। इससे वाहनों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें