एटा। शहर के मोहल्लों में बिजली के खंभों पर फ्यूज सैट खुले पड़े हैं। इनके दरवाजे टूटे हैं। खुले होने की वजह से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा नहीं है कि इन पर किसी अधिकारी की नजर नहीं गई। मगर लापरवाही का आलम देखिए अब तक इन्हें ठीक नहीं कराया गया है।शहर में 34 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने के लिए पांच विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। बड़ी संख्या में विद्युत खंभों पर फ्यूज सैट यूनिट लगी हैं। इन यूनिट से विद्युत खंभों की केबिल जुड़ी होती हैं। यहां से विद्युत खंभे के ऊपर लगे डीपी बॉक्स में जाती हैं। तब जाकर उपभोक्ता को आपूर्ति मिल पाती है।
शहर के कई मोहल्लों में विद्युत खंभों पर लगे फ्यूज सैट खुले पड़े हैं। नियम के मुताबिक इनको बंद होना चाहिए। जिससे कोई दुर्घटना आदि न हो। जबकि खुली पड़ी कई यूनिट जर्जर हालत में पहुंच गईं हैं। ऐसे में वो हादसों को दावत दे रही हैं।