फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर पिता सहित पीटा

Tue, 28 Feb 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात करीब आठ बजे अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म किया गया। चीख-पुकार पर पहुंचे पिता सहित किशोरी को जातिसूचक गालियां देकर पीटा गया। तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे बेटी पशुओं के घेर में गई थी। तभी गांव के ही छोटू और सचिन व एक अन्य उसे खींचकर खेतों में ले गए। यहां पर छोटू ने दुष्कर्म किया। सचिन व एक अज्ञात युवक ने उसका मुंह दबा लिया। किसी तरह से मुंह खुलने पर बेटी चिल्लाई। गांव के अन्य लोगों के साथ मैं वहां पहुंचा तो आरोपियों ने गालीगलौज कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

सीओ सकीट संगम मिश्रा ने बताया कि वारदात की जानकारी होने पर घटना स्थल पर थाना पुलिस के साथ पहुंचे। काफी गहनता के साथ जांच-पड़ताल की। आरोपी फरार हो गए। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाएं पीड़िताओं पर भारी
जिला मुख्यालय पर महिला चिकित्सक नहीं हैं। दुष्कर्म पीड़िताएं परीक्षण कराने के लिए आती हैं तो उनको एक सप्ताह तक पुलिस अभिरक्षा में रहना पड़ता है। रिजोर की पीड़िता का भी वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी डॉक्टरी परीक्षण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें