फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण योजना का मानदेय न मिलने से रोष

Fri, 23 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौनिहालों के टीकाकरण के लिए चले विशेष अभियान का मानदेय न मिलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रोष है, कार्यकत्रियों ने मुख्य चिकित्साअधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मानदेय दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकत्रियों ने कहा कि इंद्र धनुष योजना के तहत गांव-गांव जाकर उन्होंने बच्चों को टीके लगाने का कार्य किया। इस कार्य के बदले मानदेय दिए जाने का वायदा किया गया, लेकिन अभी तक उनको मानदेय नहीं दिया गया है। कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि शीघ्र ही मानदेय नहीं दिया गया तो कार्यकत्री आंदोलन को मजबूर होंगी। सीएमओ डा. सत्य सिंह ने शीघ्र मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आराधना, अनीता, ममता कुमारी, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, ऊषा, नूरहलीमा, संतोष देवी, शाहिना, नीलम, राजकुमारी, प्रतिमा, मालती देवी, सुल्ताना बेगम, ममता सिंह, सीमा, रमीना बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें