फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माता-पिता का फर्ज निभाकर 8 बेटियों का कराया सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। गरीबी और बेसहारा होने के कारण जिन बेटियों की शादी चिंता बनी हुई थी उनके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय और उनके पति सर्वेश उपाध्याय ने माता-पिता का फर्ज निभाया। उन्होंने आठ कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह कराया। आयोजन में करीब पांच हजार बराती शामिल हुए।
विज्ञापन

सभी आठ दूल्हों की बारात घोड़ा-बग्गी और बैंडबाजों के साथ नगर में निकाली गई। हिंदू रीति-रिवाज से आयोजित समारोह में आठों जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। सर्वेश उपाध्याय ने सभी कन्याओं को आभूषण, बेड, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भेंट किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय ने भी मां का धर्म निभाते हुए कन्याओं को आशीर्वाद दिया। सर्वेश उपाध्याय ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से यह कार्यक्रम लगातार कर रहे हैं। 45 से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। आयोजन में डॉ. ब्रजेश गुप्ता, डॉ. प्रभात गुप्ता, रवि उपाध्याय, गोविंद उपाध्याय, सत्यम राघव, विशेष यादव और सुरेंद्र उपाध्याय आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें