फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को घर बुलाने से पहले सावधान! घरवालों को पैसे गिनते देखा, आया लालच, दरवाजा तोड़कर घुसा, पार कर दिए 11 लाख

Tue, 17 Jan 2023 08:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीढ़ियों के रास्ते दरवाजा तोड़कर घुसा और बक्शे में रखी 11 लाख की नगदी पार कर दी। 


 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त नें चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में पुलिस ने शिक्षक के घर हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 11 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के बिल्सड़ पट्टी गांव का है। गांव निवासी शिक्षक कमल दीक्षित ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि रविवार की रात बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।    

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मयंक और पवन कुमार श्रीवास्तव निवासी बिल्सड़ पट्टी को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर सरसों के खेत से 10 लाख 99 हजार 500 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि आरोपी मयंक शिक्षक के पुत्र का दोस्त है। वह एक ही परिवार के हैं। इसके चलते उसका शिक्षक के घर आना-जाना था। एक दिन उसने परिजनों के रकम गिनते हुए देख लिया था। इसके बाद वह उसे चुकाने के तरीके ढूंढने लगा। करीब 10 दिन पहले उसने शिक्षक के पुत्र से आग्रह कर बक्से की वीडियो बना ली। इसमें नोटों की गड्डियां और शिक्षक के पुत्र का चेहरा दिख रहा था। 

इसके बाद उसने उसे फेसबुक पर अपलोड किया। हालांकि कुछ समय बाद ही उसे वहां से डिलीट भी कर दिया। इसके बाद मयंक के मन में लालच और बढ़ गया। इसी बीच शिक्षक का परिवार कासगंज गया था। तभी मौका पाते ही सीढ़ियों के दरवाजे को तोड़कर वह घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। 

बताया कि चोरी 11 लाख रुपये की ही हुई थी। इसमें से 500 रुपये शराब पीने में खर्च किए बाकी खेत में छुपा दिए थे। आरोपियों को बीती रात इमादपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें