फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद चार ने निगला विषाक्त पदार्थ

Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना में चार लोगों ने घर पर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के अंतर्गत दत्तपुर निवासी उर्मिला देवी (65) ने बृहस्पतिवार की शाम को करीब 6 बजे घर में कहासुनी होने पर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर निवासी अन्वंशिका (22) ने घर पर शाम करीब 6ः30 बजे मच्छर मारने वाली दवा पी ली, इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत नगला दयाल निवासी रश्मि (35) ने रात करीब 8 बजे घर पर ही कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी समिति निवासी रविंद्र शर्मा (60) ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में परिजन उन्हें भर्ती कराया। यहां पीडि़तों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें