फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार माह के मासूम की मौत

Sat, 16 May 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला भग्गू में ट्रैक्टर की चपेट में आने से राजेंद्र का चार माह का बेटा सुप्रीत की मौत हो गई। वीरपाल ने बताया 13 मई को वह बाइक से साले अनूप के साथ भतीजे सुप्रीत के बीमार होने पर चिकित्सक को दिखाने अलीगंज जा रहे थे। रास्ते में अमरौली मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराने पर मासूम सहित वीरपाल और अनूप घायल हो गए। मासूम की हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें