फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो जगहों पर हुए झगड़ों में देवरानी-जेठानी सहित चार घायल

Mon, 10 Apr 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर देवरानी-जेठानी भिड़ गई। इससे दोनों घायल हो गईं। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में गाय चोरी होने के शक के विरोध में आरोपियों ने मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया।थाना बागवाला क्षेत्र के गांव पहरई मेें सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जमीन बंटवारे को लेकर मीरा देवी और इसकी देवरानी अर्चना देवी के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद गालीगलौज हुई और दोनों आपस में भिड़ गईं। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने दोनों को अलग किया। दोनों को दो बजे के करीब मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि अब तक कोई थाने नहीं आया है। अगर तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी ओमपाल सिंह की रविवार की रात में गाय चोरी हो गई। इसका शक पत्नी उर्मिला देवी और पुत्र जयप्रकाश ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जाहिर किया। आरोप है कि शक का विरोध करते हुए आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर मां-बेटे को घायल कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। चार पांच लोगों को पकड़ा भी गया है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें