एटा। सीजेएम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को 12 साल पुराने चोरी के मामले में एक युवक को दोषी पाया है। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी मोहम्मद शान को दोषी ठहराते हुए 15 माह की सजा और दो हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है। शहर में आठ अप्रैल 2013 को घटित हुई चोरी की घटना में कोतवाली नगर पुलिस ने मोहम्मद शान पर कार्रवाई की थी।