फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर दंपती से लूट करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गिरोह के सदस्य ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को पकड़कर पुलिस ने पांच लूट व छिनैती के मामलों का खुलासा बृहस्पतिवार को किया। इसी गिरोह के सदस्यों ने थाना जसरथपुर क्षेत्र में बच्चे के सीने पर तमंचा रखकर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट व छिनैती के जेवर, इस्तेमाल की गईं बाइकें व हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि सरगना पुष्पेंद्र उर्फ पेठा निवासी परसोंन थाना बागवाला, विपिन नगला मंगली थाना जैथरा, प्रवेश कुमार निवासी शेरपुर थाना अमांपुर जिला कासगंज और सुखवीर उर्फ बाबा निवासी नगला दयाराम थाना मलावन को पकड़ा गया है। एक आरोपी सौरभ उर्फ देवेश निवासी दौलतपुर थाना जैथरा फरार है। इनको स्वाट टीम प्रभारी शंभूनाथ सिंह, बागवाला थाना प्रभारी नरेश सिंह की टीमों ने पकड़ा है। आरोपियों से चार तमंचे, 16 कारतूस, वारदातों में इस्तेमाल दो बाइकें और लूट-छिनैती के जेवर व नकदी बरामद किए गए हैं।
बताया कि 13 अप्रैल 2022 को थाना अलीगंज, 28 सितंबर को मलावन में भाई-बहन को, 23 अक्तूबर को थाना मलावन क्षेत्र में छछैना पुल के पास सराफ को, सात दिसंबर को थाना जसरथपुर क्षेत्र में दंपती, 16 दिसंबर को थाना बागवाला क्षेत्र में दंपती को लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें