फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिला सब कुछ ठीक ठाक

Sun, 07 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रविवार को जिला जेल में प्रभारी जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई आलाधिकारियों ने छापा मारा। कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई बैरकों की तलाशी ली गई हालांकि कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन



बताते हैं कि प्रदेश की एक जेल में निरीक्षण के दौरान मोबाइल और अन्य सामान मिला था। इसे लेकर शासन ने प्रदेश की सभी जेलों में छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। शासन के आदेश के बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रभारी जिलाधिकारी साहब सिंह, एसएसपी एसके वर्मा, एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र, एसडीएम अजीत कुमार सिंह फोर्स के साथ जेल पहुंचे। जेल में सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान सब कुछ सही पाया गया।

कैदियों के खाने और अन्य व्यवस्थाओं को भी परखा। प्रभारी जिलाधिकारी साहब सिंह ने बताया कि जेल में निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही मिला। आपत्तिजनक ऐसी कोई भी वस्तु जेल में नहीं मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक अनूप सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले जेल में मोबाइल, सिम के अलावा तमंचा मिला था। इस पर बवाल भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें